प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में पूजा की; साथ ही पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया

Posted On: 07 NOV 2018 12:50PM by PIB Delhi

दीवाली के इस अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ की यात्रा की। उन्होंने ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर को भी देखा तथा जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जारी निर्माण कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों से बात-चीत भी की।

 

2013 में आए बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के बाद केदारनाथ मंदिर परिसर में विकास और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है।

***

आर.के.मीणा/अर्चना/पीकेपी– 111107

 

 



(Release ID: 1552044) Visitor Counter : 236


Read this release in: English