प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2018 6:43PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने प्रभावित लोगों को आपदा राहत उपलब्ध कराने में राज्य को मदद करने के वास्ते वर्ष 2018-19 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) के लिए केंद्रीय अंश के रूप में 229.05 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त अग्रिम तौर पर जारी कर दी है। इसके अलावा आईएमसीटी (अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल) की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ) से भी सहायता उपलब्ध कराएगी।
इतनी ही धनराशि की पहली किस्त जून, 2018 में आंध्र प्रदेश को जारी की गई थी। आंध्र प्रदेश में 11 अक्टूबर, 2018 को भयानक तूफान “तितली” आया था और उसके दो जिले श्रीकाकुलम और विजयनगरम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।
अतिरिक्त सहायता के लिए आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जमा किए गए प्रारंभिक ज्ञापन के आधार पर भारत सरकार ने 22 अक्टूबर, 2018 को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) का गठन किया था। आईएमसीटी ने 24 से 26 अक्टूबर, 2018 के बीच राज्य के चक्रवाती तूफान ‘तितली’ से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया था।
इस मामले में केंद्र सरकार ने चक्रवात ‘तितली’ से पैदा हालात से निबटने में राज्य सरकार को मदद करने के लिए आंध्र प्रदेश को समय से हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए। लॉजिस्टिक सहयोग में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ), भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टर, नौसेना और तटरक्षक बल के कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही जरूरी बचाव उपकरण भी शामिल हैं।
*****
आर.के.मीणा/एएम/एमपी-11090