रक्षा मंत्रालय

एयर मार्शल अनिल खोसला, पीवीएसएम एवीएसएम ने बतौर वायुसेना उपाध्यक्ष कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2018 8:18PM by PIB Delhi

एयर मार्शल अनिल खोसला, पीवीएसएम एवीएसएम ने बतौर वायुसेना उपाध्यक्ष दिनांक 1 अक्टूबर 2018 को कार्यभार संभाला ।

 

9 अप्रैल 1959 को जन्मे एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे हैं, जिन्होंने दिसंबर 1979 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया । वायुसेना अधिकारी को बगैर किसी दुर्घटना के मुख्यतः जैगुआर, मिग-21 एवं किरण विमानों के विभिन्न प्रकारों पर 4000 घंटे की उड़ान का अनुभव है ।

 

एयर मार्शल अनिल खोसला टैक्टिक्स एण्ड कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट एवं फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में डायरेक्टिंग स्टाफ रहे हैं । उन्होंने सामुद्रिक भूमिकाओं वाली एक जगुआर स्क्वाड्रन की कमान संभालने के साथ ही जैसलमेर एवं अम्बाला में दो अग्रिम वायुसेना अड्डों  की  कमान भी संभाली है । एक एयर मार्शल के रूप में वह सीनियर एयर स्टाफ अधिकारी, केंद्रीय वायुसेना कमान, वायुसेना मुख्यालय वायुभवन में वायुसेना महानिदेशक (कार्यवाही) एवं वायुसेना मुख्यालय (आर.के.पुरम) में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) रहे हैं । उनकी अंतिम नियुक्ति पूर्वी वायुसेना कमान में एयर ऑफिसर कमाण्डिंग रही थी ।

 

अपनी विशिष्ट सेवा के लिये एयर मार्शल अनिल खोसला को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, वायुसेना मेडल प्रदान किये गए हैं एवं वायुसेना प्रमुख की ओर से उन्हें प्रशंसा भी प्राप्त हुई है । अपने उड़ान प्रशिक्षण काल में एक कैडेट के रूप में उन्हें एओसी-इन-सी की ओर से भी प्रशस्ति प्राप्त हुई थी ।   

 

एयर मार्शल अनिल खोसला का विवाह श्रीमती दीपशिखा खोसला से हुआ है एवं उनके दो पुत्र हैं । वह एक समर्पित गोल्फर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ी हैं । समय बिताने का उनका सर्वश्रेष्ठ ज़रिया पहेलियों का समाधान ढूंढना है जिसको उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेला है ।

 

*********

 

आर.के.मीणा/एएम/एबी-10892 


(रिलीज़ आईडी: 1550836) आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English