जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय

श्री नितिन गडकरी आज आंध्र प्रदेश में पोलावरम बांध परियोजना का दौरा करेंगे


वह इस सप्ताह राज्य में 6688 करोड़ रुपये के बराबर की राजमार्ग परियोजनाओं एवं 1062 करोड़ रूपये के बराबर की बंदरगाह परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन भी करेंगे

Posted On: 11 JUL 2018 5:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं जल संरक्षण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी परियोजना की वास्तविक प्रगति का अवलोकन करने के लिए आज आंध्र प्रदेश में पोलावरम बांध का दौरा करेंगे। उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चन्द्रबाबू नायडु भी होंगे। श्री गडकरी ने पिछले वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह में पोलावरम बांध स्तर का द्वारा किया था। वह आज बांध स्थल पर तब से हुए कार्य की प्रगति का अवलोकन करने जा रहे हैं।

श्री गडकरी आज से आरंभ, आंध्र प्रदेश की तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मंत्री महोदय 12 एवं 13 जुलाई को विशाखापटनम् में होंगे जहां वह देश में  सभी प्रमुख बंदरगाह एवं अंतर्देशिया जल मार्गों की वर्तमान में जारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक व्यापक दो दिवसीय बैठक का आयोजन करेंगे। मंत्रालय, सभी प्रमुख बंदरगाहों, ट्रस्टों एवं भारत के अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

समीक्षा बैठक के बाद श्री गडकरी 13 जुलाई को विशाखापटनम् में एक समारोह के दौरान 6688 करोड़ रूपये के बराबर की आंध्र प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्गों तथा बंदरगाहों संपर्क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे एवं उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त, उसी दिन वह 1062 करोड़ रूपये बराबर की बंदरगाह परियोजनाओं का भी उद्घघाटन करेंगे। 

****

वीके/एएम/एसकेजे/सीएल-9386

 

 



(Release ID: 1538332) Visitor Counter : 194


Read this release in: English