प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री युवा आईएएस अधिकारियों से मिले

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2018 7:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 170 से अधिक युवा आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्हें हाल में भारत सरकार में सहायक सचिवों के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें फील्ड प्रशिक्षण के उनके अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके साथ जन भागीदारी, सूचना प्रवाह, संसाधनों का इष्टतम उपयोग एवं शासन में लोगों के विश्वास सहित अच्छे शासन के कुछ तत्वों पर उनके साथ चर्चा की।

ग्राम स्वराज अभियान और आयुष्मान भारत जैसी शासन की कुछ हाल की पहलों पर भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं कार्मिक तथा प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

***

वीके/एएम/एसकेजे/डीके- 9318


(रिलीज़ आईडी: 1537739) आगंतुक पटल : 476
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English