संस्‍कृति मंत्रालय

एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में भारत को उसका 37वां विश्व यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मिला


मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स को आज बहरीन के मनामा में विश्व धरोहर संपदा घोषित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2018 7:18PM by PIB Delhi

      एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारत के मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्सको यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया। यह निर्णय आज बहरीन के मनामा में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में लिया गया। जैसीकि विश्व धरोहर समिति ने अनुशंसा की, भारत ने इंसेबल का नया नाम मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्सस्वीकार कर लिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OGLF.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VZEB.jpg

विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स के हिस्से के रूप में राजाबाई क्लॉक टावर

भारत मानदंड (2) एवं (4) के तहत, जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है, ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबलको विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित करवाने में सफल रहा है।

इससे मुंबई सिटी अहमदाबाद के बाद भारत में ऐसा दूसरा शहर बन गया है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित है।

इस ऐतिहासिक क्षण पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मुंबई के निवासियों और पूरे देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004MBNN.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005P6L9.jpg

 विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल के हिस्से के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय

 यह इंसेम्बल दो वास्तुशिल्पीय शैलियों, 19वीं सदी की विक्टोरियन संरचनाओं के संग्रह एवं समुद्र तट के साथ 20वीं सदी के आर्ट डेको भवनों से निर्मित्त है।

 


यह इंसेम्बल मुख्य रूप से 19वीं सदी के विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण के भवनों एवं 20वीं सदी के आरंभ की आर्ट डेको शैली के वास्तुशिल्प से निर्मित्त है जिसके मध्य में ओवल मैदान है।  

यह उत्कीर्णन मानदंड (2) एवं (4) के तहत, जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है, किया गया है।

इसके अतिरिक्त, देश के 42 स्थल विश्व धरोहर की प्रायोगिक सूची में हैं और संस्कृति मंत्रालय प्रत्येक वर्ष यूनेस्को को नामांकन के लिए एक संपत्ति की अनुशंसा करता है।

 

 

मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल के एक हिस्से के रूप में इम्प्रेस कोर्ट

 

***

वीके/एएम/एसकेजे/एमबी/एनके-9271

 


(रिलीज़ आईडी: 1537253) आगंतुक पटल : 933
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English