उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे

Posted On: 20 JUN 2018 5:37PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम वैकैंया नायडु 21 जून 2018 को मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन सीलिंक प्रोमेनेड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुंबई के एक संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस भी शरीक होंगे।

स्वास्थ्य और रहन-सहन के प्रति योग के संपूर्ण आग्रह के चलते संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, इसलिए पूरी दुनिया में योगाभ्यास के फायदे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई देशों में 21 जून को योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘शांति के लिए योग’ है।

 

वीके/एएम/एके/एमएम-9098

 



(Release ID: 1536040) Visitor Counter : 120


Read this release in: English