युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

खेल मंत्री ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी   

Posted On: 18 JUN 2018 5:29PM by PIB Delhi

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री लिम्बा राम के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। श्री लिम्बा राम न्यूरो जेनरेटिव बीमारी या स्नायु संबंधी रोग से पीड़ित हैं और उनका इलाज जयपुर में चल रहा है। वह राजस्थान की राज्य सरकार के लिए कार्यरत हैं और उन्हें खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष योजना के तहत निर्धारित 4 लाख रुपये की सीमा से ज्यादा वेतन मिलता है। मंत्री महोदय ने इस कोष के अध्यक्ष की हैसियत से निर्धारित शर्त में ढील दी है। मंत्री महोदय ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विवेकाधीन अनुबंध का उपयोग कर 5 लाख रुपये को मंजूरी दी है कि श्री लिम्बा राम की विधवा मां, विधवा बहन एवं उसके बच्चे, विधवा सास और बेरोजगार भाई उन्हीं पर निर्भर हैं।

इससे पहले श्री लिम्बा राम को अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर मिलने पर मंत्री महोदय ने अधिकारियों की एक टीम को उनसे मिलने और किसी भी तरह की सहायता के बारे में जानकारी लेने की जिम्मेदारी सौंप दी। मंजूर की गई राशि इसी समिति की रिपोर्ट पर आधारित है। मंत्री महोदय ने अपने अधिकारियों से श्री लिम्बा राम से नियमित रूप से मिलने और उनके स्वास्थ्य के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करने को भी कहा है।  

**

वीके/एएम/आरआरएस/एसकेपी – 9063

 

 



(Release ID: 1535786) Visitor Counter : 197


Read this release in: English