रेल मंत्रालय
रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग - फिरोजपुर नए अंत्योदय एक्सप्रेस का उद्घाटन किया
प्रविष्टि तिथि:
02 MAY 2018 5:32PM by PIB Delhi
रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक नई साप्ताहिक ट्रेन, नम्बर 22895/ 22896 दुर्ग - फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री राजेन गोहेन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के लिए सुविधाओं से युक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस को लॉंच किया गया है।
यह ट्रेन और देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही अन्य अंत्योदय ट्रेनों में रियायती दर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि भारतीय रेल ऐसी कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही हैं जो समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखेंगी।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग इस नए अंत्योदय ट्रेन से अत्यधिक लाभांन्वित होंगे। भारतीय रेल और राज्य सरकार पीपीपी मोड के माध्यम से अवसंरचना निर्माण पर तेजी से कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
नई ट्रेन का विवरण : 22895 /22896 दुर्ग – फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
संरचना : 16 सामान्य कोच और 2 पावर कार
ट्रेन संचालन के दिन :
22895 प्रस्थान 7.10 दुर्ग (रविवार) आगमन : 13.00 फिरोजपुर (सोमवार)
22896 प्रस्थान 00.20 फिरोजपुर (मंगलवार) आगमन : 06.30 दुर्ग (बुधवार)

अंत्योदय एक्सप्रेस की विशेषताएं :
- ट्रेन में एलएचबी कोच लगे हैं जो अधिक सुरक्षित हैं तथा इसके आंतरिक भाग अधिक सुसज्जित हैं।
- बेहतर दिखने के लिए बाहरी हिस्से पर विनायल कोटिंग।
- सीटें और बर्थ अधिक आरामदायक।
- एलईडी लाईट्स और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा।
- पेय जल के लिए वाटर प्यूरीफायर।
- शौचालय का मॉडयूलर डिजाइन, बायो शौचालय की व्यवस्था।
अंत्योदय ट्रेनों की परिकल्पना अत्यधिक भीड वाले मार्गों पर आम आदमी को सुपरफास्ट अनारक्षित सेवा प्रदान करने के रूप में की गई है।


*****
वीके/जेके/एस—8383
(रिलीज़ आईडी: 1531008)
आगंतुक पटल : 366
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English