उप राष्ट्रपति सचिवालय

ऑनलाइन विवाद निपटान तंत्र एक सराहनीय पहल है और यह समय तथा लागत में बचत करता है: उपराष्ट्रपति


एफडीआई को आकर्षित करने एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में काफी सहायक साबित होगा

प्रविष्टि तिथि: 21 APR 2018 6:27PM by PIB Delhi

वित मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के सचिव श्री सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने एवं वृहद-आर्थिक स्थिरता को बनाये रखने के लिए भारत सरकार द्वारा आरंभ बड़े सुधारों ने भारत को दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना दिया है। श्री गर्ग कल अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था: संभावना एवं चुनौतियां‘ विषय पर अमेरिका-भारत रणनीतिक साझीदारी फोरम द्वारा आयोजित विशेष समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी का लागू किया जाना, एक ऐतिहासिक आर्थिक एवं राजनीतिक उपलब्धि को दर्शाता है जो भारतीय कर एवं आर्थिक सुधारों के इतिहास में अभूतपूर्व है और जिसने संरचनात्मक सुधारों को लेकर आशावदिता फिर से जगा दी है। श्री गर्ग ने जोर देते हुए कहा कि भारत ने ऐसे बड़े सुधारात्मक कदम तब उठाए जब वैश्विक अर्थव्यवस्था सुस्त थी।

स्प्रिंग मीटिंग्स के दौरान आयोजित आईएमएफ की अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति (आईएमएफसी) के चार सत्रों में से दो सत्रों-आरंभिक चेतावनी अभ्यास (ईडब्ल्यूई) पर प्रारंभिक सत्र एवं प्रबिंधित सत्र का आयोजन कल 20 अप्रैल, 2018 को किया गया। सचिव (ईए) ने दोनों ही सत्रों में भाग लिया।

कल वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक एवं आईएमएफ की 2018 स्प्रिंग मीटिंग्स के दौरान, आर्थिक मामले विभाग के सचिव श्री सुभाष चंद्र गर्ग ने फ्रांस के जनरल डायरेक्टर ऑफ ट्रेजरी ; सीईओ, जीईएफ ; एवं सीईओ, एमआईजीए के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कीं।

आर्थिक मामले विभाग के सचिव श्री सुभाष चंद्र गर्ग वर्तमान में वांशिगटन डीसी में विश्व बैंक एवं आईएमएफ की 2018 स्प्रिंग मीटिंग्स एवं अन्य संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री उर्जित पटेल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आधिकारिक यात्रा पर हैं।

***

वीके/एएम/एसकेजे/एनके8261

 


(रिलीज़ आईडी: 1529842) आगंतुक पटल : 331
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English