सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
प्रधानमंत्री कल बिहार में एनएच-2 के औरंगाबाद- चौर्डहा खंड को छह लेन में तब्दील करने के लिए आधारशिला रखेंगे
प्रविष्टि तिथि:
09 APR 2018 7:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल मोतिहारी में आयोजित होने वाले एक समारोह के दौरान बिहार-झारखंड सीमा पर अवस्थित चौर्डहा से लेकर बिहार के औरंगाबाद तक एनएच-2 के 70 किलोमीटर लंबे खंड को छह लेन में तब्दील करने के लिए एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना पर 882 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
एनएच-2 का यह खंड स्वर्णिम चतुर्भुज के दिल्ली-कोलकाता खंड का एक हिस्सा है। इस हिस्से को चौड़ा करने का काम पूरा हो जाने के बाद इस खंड में एक फ्लाईओवर, 15 अंडरपास, 7 बड़े पुल, 24 छोटे पुल, 174 पुलिया, 12 फुट ओवर ब्रिज, 26 बस डिपो (बे), 7 ट्रक बे और 2 जगहों पर सड़क किनारे आवश्यक सुविधाएं होंगी।
***
वीके/एएम/आरआरएस/सीएल-8103
(रिलीज़ आईडी: 1528395)
आगंतुक पटल : 210
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English