विद्युत मंत्रालय
श्री आर के सिंह ने आरा, बिहार के लोगों को 4,611 स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलाइट समर्पित किया; इसे गौरव एवं हर्ष का एक महान क्षण बताया
ये 4,611 स्मार्ट एलईडी लाइट केवल तीन सप्ताह के रिकॉर्ड समय में लगाई गई ; लगभग 3 लाख और अधिक ऐसी लाइट बिहार के सभी 38 जिलों में लगाई जाएगी
सामाजिक लेखा परीक्षा से प्रदर्शित होता है कि आरा में 90 प्रतिशत लोग नई लाइटिंग के स्तर से संतुष्ट हैं
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2018 7:30PM by PIB Delhi
भारत सरकार के बिजली एवं नई तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर के सिंह ने आरा, बिहार के लोगों को 4,611 स्मार्ट एवं ऊर्जा किफायती एलईडी स्ट्रीटलाइट समर्पित किया। ये 4,611 स्मार्ट एलईडी लाइट भारत सरकार के स्ट्रीटलाइट राष्ट्रीय कार्यक्रम (एसएलएनपी) के तहत केवल तीन सप्ताह के रिकॉर्ड समय में लगाई गई है। आरा नगर निगम के इससे प्रति वर्ष 27 लाख किलोवाट ऊर्जा तथा सात वर्षों के दौरान 13.6 करोड़ रुपये की बचत करने की उम्मीद है।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री आर के सिंह ने कहा कि आरा के लोगों को स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार एवं ऊर्जा किफायती एलईडी स्ट्रीटलाइट समर्पित करना गौरव एवं हर्ष का महान क्षण है। ये लाइट न केवल गलियों में रौशनी बिखरेंगे बल्कि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित गतिशीलता के लिए भी सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं आरा नगर निगम एवं ईईएसएल की रिकॉर्ड समय में स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलाइट लगाने के कार्य को संपन्न कर लेने के लिए उनके अनथक प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि ऐसी प्रतिबद्धता और प्रयास बिहार के सभी 38 जिलों में किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ‘ सरकार इस कार्यक्रम के जरिये केंद्र, राज्य और उद्योग को समेकित करने का लगतार प्रयास कर रही है। यह सहयोग उपभोक्ताओं को बचत करने एवं राष्ट्र को ऊर्जा आत्म निर्भरता तथा स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ाने में भी मददगार होगा।
एनर्जी इफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) 12 नगर निगमों, 46 नगर परिषदों एवं 85 नगर पंचायतों समेत बिहार के 38 जिलों में सभी यूएलबी के साथ करार कर रही है।
इस समारोह के अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा तथा ईईएसएल के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा शामिल थे।
***
वीएल/एएम/एसकेजे/एमबी/एनके–7084
(रिलीज़ आईडी: 1525028)
आगंतुक पटल : 255
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English