उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने उगाडी, गुडी पाडवा, चैत्र शुक्लादि एवं चैती चांद की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

Posted On: 17 MAR 2018 5:40PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु ने उगाडी, गुडी पाडवा, चैत्र शुक्लादि एवं चैती चांद के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि ये त्यौहार पारंपरिक नव वर्ष के आरंभ के द्योतक हैं और हमारे देश की संमिश्र संस्कृति एवं समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:

‘ मैं उगाडी, गुडी पाडवा, चैत्र शुक्लादि एवं चैती चांद के पावन अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उगाडी को एक शुभ दिन माना जाता है क्योंकि यह नए महीने ‘चैत्र‘ के आरंभ का प्रतीक है।

ये सभी त्यौहार पारंपरिक नव वर्ष के आरंभ के द्योतक हैं और हमारे देश की संमिश्र संस्कृति एवं समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

ईश्वर करे, इन त्यौहारों से हमारे जीवन में समृद्धि एवं प्रसन्नता आए।‘

***

वीएल/एएम/एसकेजे/एनके–7081



(Release ID: 1524996) Visitor Counter : 183


Read this release in: English