रेल मंत्रालय
रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नागरिकों से रेल पटरियों के नजदीक सेल्फी नहीं लेने/स्टंट नहीं करने की अपील की
प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2018 4:48PM by PIB Delhi
रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेल की पटरियों के नजदीक सेल्फी लेने/स्टंट करने से बचें।
रेल मंत्री के वक्तव्य का मूल पाठ इस प्रकार है -
प्यारे देशवासियों,
पिछले कुछ दिनों में मैंने ऐसे समाचार और वीडियो देखे जिसमें सेल्फी लेते हुए या स्टंट दिखाते हुए युवाओं के साथ दुर्घटनाएं हुई हैं, मुझे इन दुर्घटनाओं से बहुत दुख पहुंचा है, हम थोड़ी सी समझदारी से इन चीजों से बच सकते हैं और अपने अमूल्य जीवन और समय को इस प्रकार दांव पर लगाने के स्थान पर उसे रचनात्मक कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। आप युवाओं पर देश का भविष्य टिका है, मेरी अपील है कि अपने जीवन को इस प्रकार के जोखिम भरे कार्यों में डालने से बचें, सुरक्षित रहें, आपके माता-पिता व परिवार आपसे प्रेम करता है, उनके लिये अपने दायित्वों को समझें और रेलवेलाइन या ट्रेन में इस प्रकार के कार्य ना करें, तथा समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नये भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।
जय हिन्द।
पीयूष गोयल






***
वीके/एसबीएस/एमकेवी/केपी/वाईबी- 6472
(रिलीज़ आईडी: 1517840)
आगंतुक पटल : 369
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English