निर्वाचन आयोग
श्री अशोक लवासा ने नए चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
23 JAN 2018 9:32AM by PIB Delhi
श्री अशोक लवासा ने आज नए चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। 21 अक्टूबर 1957 को जन्मे श्री अशोक लवासा हरियाणा कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्री लवासा 31 अक्टूबर, 2017 को भारत के वित्त सचिव बनाए गये थे। अपने 37 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने हरियाणा और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला।

श्री लवासा ने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली जिसमें प्रधान सचिव और वित्तीय आयुक्त (अक्षय ऊर्जा स्रोत, विद्युत), मुख्य समन्वयक (उद्योग), हरियाणा के स्थानीय आयुक्त, हरियाणा राज्य सहकारी सूगर हिल्स(HSFCOSHL) के प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास सहयोग (एचएसआईडीसी) के प्रबंध निदेशक, केंद्रीय वित्त सचिव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव, केंद्रीय नागर विमानन सचिव,विद्युत मंत्रालय में विशेष सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों सम्मिलित हैं।
उनके कार्यकाल के दौरान करीब 28 राज्यों में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे जिसमें फरवरी में होने वाले मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य के विधानसभा चुनाव शामिल हैं। इसके अलावा उनके कार्यकाल के दौरान 2019 में लोकसभा के लिए आम चुनाव आयोजित किया जाएगा।
***
वीके/एएम/एलआर/एसएस-6435
(रिलीज़ आईडी: 1517556)
आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English