उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति श्री एम.वेकैंया नायडू द्वारा संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 21 JAN 2018 6:36PM by PIB Delhi

 उपराष्ट्रपति श्री एम.वेकैंया नायडू के आवास पर आयोजित संक्रांति मिलन समरोह मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह और कई केन्द्रीय मंत्रियो तथा गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

  इस अवसर पर अपने संबोधन मे उपराष्ट्रपति श्री वेकैंया नायडू ने कहा की मकर संक्रांति का पर्व सूर्य भगवान को समर्पित है और यह उत्तरायण या सूर्य के उत्तर दिशा मे जाने की यात्रा का प्रतीक है। इस पर्व को देश भर में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। मकर संक्रांति और पोंगल अच्छी फसल के साथ आने वाली खुशहाली का प्रतीक है और यह लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का पर्व है।

  श्री वेकैंया नायडू ने कहा की मकर संक्रांति का पर्व हमारे जीवन में सभी नदियों और जीवित प्राणियों को सम्मान देकर फिर से प्राण भरने का अवसर भी है। इस दिन लाखों लोग पवित्र नदियों में स्नान करते है। यह अनूठा पर्व है, जिसमें नए मौसम की शुरुआत इतने सारे नामों के साथ की जाती है। इस दिन हर संस्कृति में विशेष खाना जैसे खिचड़ी, मीठी और मसालेदार दोनो तैयार की जाती है।

   श्री नायडू की फसल कटाई के इस त्यौहार पर हम सब वास्तविक नायक को सलाम करे और भारतीय किसानो को उसके असीमित श्रम के लिए याद करें। श्री नायडू ने इस अवसर पर कहा कि आशा है कि ये त्यौहार देश में हर नागरिक के जीवव में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगें।

 

*****

वीके/एएम/एजे/पीबी-6410


(रिलीज़ आईडी: 1517375) आगंतुक पटल : 262
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu