प्रधानमंत्री कार्यालय
माननीय प्रधानमंत्री की मेघालयवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं
प्रविष्टि तिथि:
21 JAN 2018 3:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालयवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘मैं सदैव मेघालयवासियों के स्नेह को संजो के रखूंगा। इस राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक है। मैं मेघालयवासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं रहन-सहन की कामना करता हूँ।’’
***
वीके/पीकेए/सीएल – 6406
(रिलीज़ आईडी: 1517339)
आगंतुक पटल : 445
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English