युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीया नितिशा नेगी के परिवार को वित्तीय सहायता

Posted On: 29 DEC 2017 4:50PM by PIB Delhi

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री नितिशा नेगी के परिवार को खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी है। सुश्री नितिशा नेगी का निधन 10 सितंबर, 2017 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में ग्लेनेल्ग बीच पर डूबने के कारण हो गया था।

खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से प्रसिद्ध खिलाड़ियों के निधन पर उनके परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्धन परिस्थितियों में रह रहे खिलाड़ियों की सहायता करना/स्पर्धा के लिए प्रशिक्षण अवधि में घायल खिलाड़ियों की सहायता करना और खिलाड़ियों के कल्याण तथा गरीबी में रह रहे उनके आश्रितों के कल्याण को प्रोत्साहित करना है।

***

वीके/एएम/एजी/डीके – 6139

 



(Release ID: 1514639) Visitor Counter : 262