उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Posted On: 24 DEC 2017 1:03PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने क्रिसमस के पावन एवं सानन्द अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस मानवता के ज्ञानोदय के लिए प्रभु ईसा मसीह द्वारा सिखाए गए करुणा और क्षमा के मूल्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

 उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:

मैं क्रिसमस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह के जन्म का एक उत्सव है। क्रिसमस मानवता के ज्ञानोदय के लिए प्रभु ईसा मसीह द्वारा सिखाए गए करुणा और क्षमा के मूल्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

मैं ईश्‍वर से कामना करता हूं कि यह त्‍योहार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव और खुशियां लाए।’

 

 

***

वीएल/आरआरएस/आरके- 6099  



(Release ID: 1514028) Visitor Counter : 168