राष्ट्रपति सचिवालय
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
24 DEC 2017 7:10PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि ‘क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों विशेषतया भारत और विदेश में इसाई भाईयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष में यह दिवस हमें और हमारे परिवार को प्रेम, बलिदान और क्षमा का सार्वभौमिक संदेश देता है। यह पर्व हमारे समाज में भाई चारे की भावना को पुनःस्थापित करे और यह विश्व में शान्ति और मित्रता की ऋतु का अग्रदूत बने।
***
वीके/पीकेए/सीएल-6094
(रिलीज़ आईडी: 1514004)
आगंतुक पटल : 338
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English