राष्ट्रपति सचिवालय

चार राष्‍ट्रों के राजनयिकों ने राष्‍ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

प्रविष्टि तिथि: 22 DEC 2017 7:59PM by PIB Delhi

         युगांडा, म्‍यांमार, कोलम्बिया और पोलेंड के राजनयिकों ने आज (22 दिसम्‍बर, 2017) राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को अपने परिचय पत्र सौंपे।

      परिचय पत्र सौंपने वाले राजनयिक हैं :-

1. माननीया सुश्री दिनाह ग्रेस अकेल्‍लो, युगांडा गणराज्‍य की उच्‍चायुक्‍त

2. माननीय श्री मोइ क्‍याव आंग, म्‍यांमार गणराज्‍य के राजदूत

3. माननीया श्रीमती क्‍लेमेंसिया फोरेरो-यूक्रोस, कोलम्बिया की राजदूत

4. माननीय श्री एडम बुराकोवस्‍की, पोलेंड गणराज्‍य के राजदूत      

 

***

वीके/एएम/जेके/एसकेपी-6084


 

 


(रिलीज़ आईडी: 1513917) आगंतुक पटल : 313
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English