नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

मंत्रालय ने ‘भारत में सौर रूपान्तरण के लिए सतत रूफटॉप कार्यान्वयन (सृष्टि)’ पर अवधारणा पत्र जारी किया, हितधारकों से 31 दिसम्बर तक टिप्पणियां/विचार आमंत्रित किए गए हैं

प्रविष्टि तिथि: 21 DEC 2017 6:10PM by PIB Delhi

देश में रूफटॉप सौर ऊर्जा की तैनाती को नई गति प्रदान करने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने ‘भारत में सौर रूपान्तरण के लिए सतत रूफटॉप कार्यान्वयन (सृष्टि)’ पर एक अवधारणा पत्र जारी किया है।

सरकार ने वर्ष 2022 तक देश में 100 गीगावाट की सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 40 गीगावाट सोलर रूफटॉप से प्राप्त करने का लक्ष्य है।

मंत्रालय ग्रिड से संबद्ध रूफटॉप सोलर (आरटीएस) विद्युत कार्यक्रम क्रियान्वित कर रहा है, जिसके तहत आवासीय, संस्थागत, सामाजिक और सरकारी क्षेत्र के लिए सब्सिडी/प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने भी सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतिगत एवं नियामकीय उपाय किए हैं।

अवधारणा पत्र http://mnre.gov.in/file-manager/UserFiles/comments-on_RTS.pdf पर उपलब्ध है और मंत्रालय ने इस अवधारणा पत्र पर हितधारकों से 31 दिसम्बर, 2017 तक टिप्पणियां/विचार आमंत्रित किए हैं।

***

वीके/एएम/आरआरएस/डीएस–6058


(रिलीज़ आईडी: 1513732) आगंतुक पटल : 315