सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा

Posted On: 21 DEC 2017 4:52PM by PIB Delhi

 

आज लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन और रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया ने जानकारी दी कि अभी तक मध्य प्रदेश राज्‍य में 42 राजमार्ग, जिनकी लंबाई औसतन 8052 किमी है, को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नए घोषित राष्ट्रीय राजमार्गों के सुधार के लिए विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शुरू की गई हैं। विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के परिणाम के आधार पर, चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया जाता है जो निधियों की उपलब्‍धता और अंतर पारस्‍परिकता पर निर्भर करता है।

श्री मंडाविया ने बताया कि 21646 करोड़ रु. की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों की 4299 किमी लंबाई में कार्य संस्‍वीकृत किए गए हैं जो प्रगति के विभिन्‍न स्‍तरों पर हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पीपरिया-होशंगाबाद खंड को सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया जा चुका है। विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट 31.03.2018 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है और विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट के परिणाम के आधार पर, खंड को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित करने और आगामी विकास के लिए विचार किया जाएगा।

 

*****



(Release ID: 1513664) Visitor Counter : 194