वित्‍त मंत्रालय

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 30 करोड़ से भी अधिक खाते खोले गए

Posted On: 20 DEC 2017 4:39PM by PIB Delhi

06 दिसंबर, 2017 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत कुल मिलाकर 30.71 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिनमें से 18.05 करोड़ खाते ग्रामीण/अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।

विभिन्‍न बैंक अपनी-अपनी शाखाओं में उन व्‍यक्तियों के पीएमजेडीवाई खाते खोल रहे हैं, जो बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं। पीएमजेडीवाई खाते खोलने की सुविधा प्राप्‍त बैंक मित्रों को इस कार्य के लिए तैनात किया गया है। बैंक मित्र 1000-1500 परिवारों वाले उन उप-सेवा क्षेत्रों (एसएसए) में खाते पहले से खोल रहे हैं, जिन्‍हें अब तक कवर नहीं किया जा सका है। पीएमजेडीवाई खातों की राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशवार संख्‍या तालिका -1 में दी गई है।

राजस्‍व विभाग ने यह जानकारी दी है कि 80 नवम्‍बर, 2016 से लेकर 30 दिसंबर, 2016 तक की अवधि के दौरान 3,74,14,844 पीएमजेडीवाई खातों में 42,187 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। राजस्‍व विभाग को इस बारे में जानकारी 187 रिपोर्टिंग निकायों ने दी है। ज्‍यादा जोखिम वाले मामलों की पहचान करने, संदिग्‍ध मामलों के त्‍वरित सत्‍यापन और आवश्‍यकता पड़ने पर प्रवर्तन कर्रवाई के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। नकद लेन-देन से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करना, इस तरह की सूचनाओं का विश्‍लेषण करना और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं डेटा विश्‍लेषणात्‍मक उपकरणों (टूल) का व्‍यापक उपयोग करना इन कदमों में शामिल हैं।

तालिका-1 : 06 दिसंबर, 2017 तक खोले गए पीएमजेडीवाई खातों की राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश वार संख्‍या -

 

 

 

क्र.सं.

 

राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम 

06 दिसंबर, 2017 तक खोले गए पीएमजेडीवाई खातों की संख्‍या

ग्रामीण

शहरी

कुल

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

36853

14581

51434

2

आंध्र प्रदेश

4437311

4536119

8973430

3

अरुणाचल प्रदेश

150536

102830

253366

4

असम

9486483

3033857

12520340

5

बिहार

20174916

12173763

32348679

6

चंडीगढ़

38085

206473

244558

7

छत्तीसगढ़

8221389

4603014

12824403

8

दादर और नागर हवेली

74300

13618

87918

9

दमन और दीव

20443

20654

41097

10

दिल्ली

470489

3463299

3933788

11

गोवा

107512

42802

150314

12

गुजरात

6048591

5548967

11597558

13

हरियाणा

3404165

3031380

6435545

14

हिमाचल प्रदेश

848820

127351

976171

15

जम्मू-कश्मीर

1673959

264985

1938944

16

झारखंड

7832980

3095969

10928949

17

कर्नाटक

6534781

5022652

11557433

18

केरल

1536024

1944817

3480841

19

लक्षद्वीप

4520

642

5162

20

मध्य प्रदेश

12804614

13841605

26646219

21

महाराष्ट्र

10415718

11270381

21686099

22

मणिपुर

355535

423036

778571

23

मेघालय

346429

66601

413030

24

मिजोरम

98146

166569

264715

25

नगालैंड

101236

115266

216502

26

ओडिशा

8819012

3341299

12160311

27

पुडुचेरी

68970

90485

159455

28

पंजाब

3380992

2629442

6010434

29

राजस्थान

14332237

9565442

23897679

30

सिक्किम

73412

20960

94372

31

तमिलनाडु

4075561

4822010

8897571

32

तेलंगाना

4577150

4368329

8945479

33

त्रिपुरा

580715

230766

811481

34

उत्तर प्रदेश

27730246

18533375

46263621

35

उत्तराखंड

1332547

794666

2127213

36

पश्चिम बंगाल

20296556

9091734

29388290

कुल

180491233

126619739

307110972

 

     

****

वीके/एएम/आरआरएस/वाईबी-6026

 



(Release ID: 1513356) Visitor Counter : 224