राष्ट्रपति सचिवालय

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता के 43वें संस्करण में भाग लिया 

Posted On: 10 DEC 2017 2:08PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (10 दिसंबर, 2017) को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित देशभक्ति गीतों की राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता के 43वें संस्करण की शोभा बढ़ाई और इसे संबोधित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए माननीय राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पांच लाख बच्चों की प्रशंसा की, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे यथार्थ अभियान बनाया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा 50 वर्षों से इस समूह गीत प्रतियोगिता के द्वारा राष्टभक्ति चेतना को जागृत रखने की भी प्रशंसा की।

माननीय राष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण देशभक्त नागरिकों की ठोस बुनियाद पर होता है। देशभक्ति की इस भावना को जागृत रखने के लिए इसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसे प्राप्त करने के लिए भारत विकास परिषद के प्रयासों की प्रशंसा की। 

 

***



वीएल/एएम/पीए/एसकेपी-5799



(Release ID: 1512181) Visitor Counter : 156