रक्षा मंत्रालय

वायु सेना अध्‍यक्ष ने पर्वतारोही अभियान दल को माउंट बिनसन रवाना किया

Posted On: 08 DEC 2017 6:33PM by PIB Delhi

  वायु सेना के पांच पर्वतारोहियों का एक दल 13 दिसंबर, 2017 को माउंट विनसन (4897 मीटर) में चढ़ाई करने का साहस करेगा। इस अभियान दल को वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोवा ने 08 दिसंबर, 2017 को रवाना किया।

    टीम का नेतृत्‍व ग्रुप कैप्‍टन आर.सी. त्रिपाठी वीएम (जी) कर रहे हैं, जिन्‍होंने ‘मिशन सेवन समिट्स’ सहित वायु सेना के अनेक अभियानों का नेतृत्‍व किया है। इस दल ने हाल ही में 24 नवम्‍बर, 2017 से 03 दिसंबर 2017 तक लेह और सियाचिन में अभियान पूर्व प्रशिक्षण पूरा किया तथा अब सुदूरवर्ती अंटार्कटिका में पर्वतारोहण अभियान की चुनौती को हाथ में लिया है।  

    माउंट विनसन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर वायु सेना भारत का ऐसा पहला संगठन होगा, जो यह अनोखी उपलब्धि हासिल करेगा।

     भारतीय वायु सेना के पर्वतारोहियों के एक दल ने छह महाद्वीपों की सर्वोच्‍च चोटियों पर सफलतापूर्वक चढा़ई की है और अब ‘मिशन सेवन समिट्स’ को पूरा करने के लिए अंटार्कटिका में माउंट विलसन पर यह अभियान समाप्‍त होगा। इससे पहले, के अभियान इस प्रकार रहे –

क्रम संख्‍या

 

चोटी का नाम

स्‍थान

महाद्वीप

1.       

माउंट एवरेस्‍ट

नेपाल

एशिया

2.       

काउंट कार्सटेंज़ पिरामिड

इंडोनेशिया

ऑस्‍ट्रेलिया

3.       

माउंट एलब्रस

रूस

  यूरोप

4.       

माउंट किलीमंजारो

दक्षिण अफ्रीका

अफ्रीका

5.       

माउंट एकनकागुआ

अर्जेंटीना

दक्षिण अमरीका

6.       

माउंट मेकिनले/देनाली

अलास्‍का

उत्‍तरी अमरीका

         वर्ष 2005 में माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ाई करने के बाद, भारतीय वायु सेना ने पर्वतारोही अभियान ‘मिशन सेवन समिट्स’ नाम से एक अनोखी और अभूतपूर्व श्रृंखला शुरू की, जिसका उद्देश्‍य प्रत्‍येक महाद्वीप की शीर्ष चोटियों पर तिरंगा और भारतीय वायु सेना का झंडा फहराना है।

     वायु सेना अपने जवानों के बीच साहसिक गतिविधियो बढ़ावा देती है। वर्ष 2011 में महिलाओं के एक दल ने माउंट एवरेस्‍ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और 2017 में वायु सेना-सीमा सुरक्षा बल के महिला ऊंट अभियान दल ने 47 दिनों में पश्चिमी सीमा पर 1386 किलोमीटर की दूरी तय की। वायु सेना पर्यावरण की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

                                *****

वीएल/एएम/केपी/वाईबी-5782

 



(Release ID: 1512132) Visitor Counter : 158