पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

चक्रवात चेतावनी

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र (0830 बजे)

Posted On: 07 DEC 2017 2:17PM by PIB Delhi

 दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है और आज 7 दिसम्‍बर, 2017 सुबह 0530 बजे यह मछलीपत्तनम के दक्षिण पूर्व में लगभग 930 किलोमीटर तथा गोपालपुर के दक्षिण दक्षिण-पूर्व में 970 किमी की दूरी पर अक्षांश 11.1º डिग्री एन और देशांतर 88.0 डिग्री पर केंद्रित हो गया है। 

इस कम दबाव के क्षेत्र के उत्‍तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने तथा 9 दिसंबर सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा पहुंचने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके तेजी से गहरे दबाव में तब्‍दील होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के पास पहुंचने पर यह कुछ कमजोर हो सकता है। 

चेतावनी : 

भारी बरसात :

- अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

- उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कई स्‍थानों पर 8 से 10 दिसम्‍बर 2017 के बीच भारी बारिश की संभावना है। 

हवा :

- अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और इसके आस पास के इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं तथा इसके बाद हवा की गति कम होने की संभावना है।

- तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्‍बर 2017 की शाम से लेकर 9 दिसम्‍बर 2017 की सुबह तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं तथा इसके बाद हवा की गति कम होने की संभावना है। 

समुद्र की स्थिति :

अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आस – पास और अगले 36 घंटे के दौरान निकोबार द्वीप समूह के आस-पास समुद्र की स्थिति खराब से अति खराब रहने की संभावना है। 

तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्‍बर 2017 की शाम से लेकर 9 दिसम्‍बर 2017 की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से अति खराब रहने की संभावना है। 

सलाह : 

अंडमान द्वीप समूह में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 8 दिसंबर पूर्वाह्न तक समुद्र में न जाएं। निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 7 दिसम्‍बर 2017 की शाम तक समुद्र में न जाएं। 

उत्‍तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के मछुआरों को 9 दिसम्‍बर 2017 की सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

     

Text Box: DEPRESSION

 

***

वीके/एएम/पीवी– 5757

 



(Release ID: 1512071) Visitor Counter : 116