पर्यटन मंत्रालय

छठवां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट - 2017 आज से गुवाहाटी में

Posted On: 05 DEC 2017 5:33PM by PIB Delhi

असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी ने छठवें अंतराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) -2017  का आज गुवाहाटी में उद्घाटन किया। इस अवसर पर असम की मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोंस, असम के पर्यटन मंत्री डॉ हेमंत बिस्व सरमा, केन्द्रीय पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा, असम के मुख्य सचिव श्री वी.के पीपेरसेनिया और केन्द्रीय मंत्रालयों और पूर्वोत्तर राज्यों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मार्ट का आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय पूर्वोत्तर राज्यों के सहयोग से 5 से 7 दिसम्बर 2017 के बीच कर रहा है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री जगदीश मुखी ने सभी भागीदारों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट से पूर्वोत्तर राज्यों की पर्यटन क्षमताओं का साकारात्मक प्रयोग करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ट ने पूर्वोत्तर राज्यों की अनोखी पर्यटन संपदाओं को प्रर्दिशत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए यह मंच इसके उद्देश्यों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि असम संस्कृति और सांस्कृतिक विविधतता के मामले में बेहद समृद्ध है और यहां के लोग अपने आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं। श्री मुखी ने कहा कि हमें उच्चतम स्तर पर अपना आभार प्रकट करने की जरूरत है। उन्होंने 6वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट 2017 की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

श्री सर्वानंद सोनोवाल ने अपने संबोधन में कहा कि असम पर्यटन क्षमताओं के मामले में बेहद सौभाग्यशाली है और यहां के लोग बेहद गर्मजोशी और सेवा का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में असम सरकार ने नई पर्यटन नीति को अपनाया है। जोकि पर्यटकों और साझेदारों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने कहा कि अगर आप एकबार असम की यात्रा पर आते हो तो ये हमेशा के लिए यादगार यात्रा होगी। असम अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना विकास चाहता है और यहां पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

श्री पेमा खांडू ने अपने संबोधन में कहा कि वे 2013 में जब अरूणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री थे तभी से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट को अरूणाचल प्रदेश में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया।

श्री के. जे अल्फोंस ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में व्यापक पर्यटन संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत सबसे खूबसूरत स्थान है।  

***

वीके/बीपी/एमएम- 5743



(Release ID: 1511974) Visitor Counter : 215