पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 13.10.2017 को 55.81 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

Posted On: 16 OCT 2017 10:04AM by PIB Delhi

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार 13.10.2017 को  भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 55.81 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 12.10.2017 को दर्ज कीमत 55.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 13.10.2017 को बढ़कर 3623.97 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 12.10.2017 को यह 3585.78 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 13.10.2017 को मजबूती के साथ 64.93 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 12.10.2017 को यह 65.10 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

 

विवरण

इकाई

13  अक्तूबर, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 12.10.2017)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर प्रति बैरल)

    55.81         (55.08)

(रुपये प्रति बैरल)

   3623.97       (3585.78)

विनिमय दर

(रुपये प्रति डॉलर)

   64.93         (65.10)

 

***

वीके/एजे/पीबी –5069



(Release ID: 1506336) Visitor Counter : 56


Read this release in: English