पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 19.09.2017 को 54.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही
Posted On:
20 SEP 2017 11:32AM by PIB Delhi
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार 19.09.2017 को भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 54.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 18.09.2017 को दर्ज कीमत 54.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 19.09.2017 को बढ़कर 3514.18 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 18.09.2017 को यह 3502.08 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 19 सितंबर, 2017 को कमजोर होकर 64.18 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 18 सितंबर, 2017 को यह 64.04 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण
|
इकाई
|
19 सितंबर, 2017 को मूल्य
(पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 18.09.2017)
|
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट)
|
(डॉलर प्रति बैरल)
|
54.76 (54.69)
|
(रुपये प्रति बैरल)
|
3514.18 (3502.08)
|
विनिमय दर
|
(रुपये प्रति डॉलर)
|
64.18 (64.04)
|
***
वीके/एजे-3844
(Release ID: 1503396)
Visitor Counter : 81