रक्षा मंत्रालय

आईएनएस सहयाद्रि की पापुआ न्यू गिनी में तैनाती 

Posted On: 12 JUN 2017 6:35PM by PIB Delhi

 


 

 

भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति के तहत भारतीय नौसेना जहाज़ सहयाद्रि दक्षिण-पूर्व एशिया तथा दक्षिणी हिंद महासागर की विदेश तैनाती पर है। यह जहाज़ 12 जून से 15 जून, 2017 तक मोर्सबाय बंदरगाह का भ्रमण करेगा।

भारतीय नौसेना जहाजों की तैनाती का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में भारत की शान्तिपूर्ण उपस्थिति, मित्र देशों के साथ एकता व सामंजस्य को बढ़ावा देना तथा पापुआ न्यू गिनी और भारत के बीच मौजूदा सहयोग को बढ़ाना है। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी अप्रैल 2016 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पर गए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा हुई थी तथा आपसी मित्रता व सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई थी।

पापुआ न्यू गिनी में राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान आधिकारिक वार्ता, जहाजों पर औपचारिक स्वागत, आगंतुकों के लिए जहाज का खुला रखना, भारतीय नौसैनिकों के लिए निर्देशानुसार पर्यटन तथा दोनों देशों के नौसैनिकों के मध्य पेशेवर बातचीत और समुदाय कल्याण जैसे विषयों पर सहमति जताई गई थी।

हाल के दिनों में समुद्री चिंताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना के जहाजों की विदेशी तैनाती में तेजी आई है। इसके अलावा भारत सरकार के सागर (क्षेत्र के सभी की सुरक्षा और विकास) कार्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना, हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को ईईजेड निगरानी, खोज व बचाव तथा क्षमता निर्माण व विकास की सहायता प्रदान करने में संलग्न है। भारतीय नौसेना की वर्तमान तैनाती इसके संचालन गतिविधियों तथा महासागरों के मध्य मित्रता के बंधन को मजबूती प्रदान करने में योगदान देगा। पिछले कुछ दशकों मेंभारत ने स्वदेशी तौर पर युद्धपोतों के डिजाइन और निर्माण के संदर्भ में पर्याप्त प्रगति की है और तैनात किए जाने वाले जहाज़ इसकी गवाही देते है। आईएनएस सहयाद्रि एक बहु-भूमिका वाला स्टील्थ फ्रिगेट है जिसके कप्तान अनिल जग्गी हैं।

 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jun/i201761203.jpg

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jun/i201761204.jpg

***

वीके/जेके/सीएल-1713



(Release ID: 1492683) Visitor Counter : 159