पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 08.05.2017 को 48.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

Posted On: 09 MAY 2017 10:06AM by PIB Delhi

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत  08 मई, 2017 को 48.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 05 मई, 2017 को दर्ज कीमत 47.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 08 मई, 2017 को  बढ़कर 3091.17 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 05 मई, 2017 को यह 3077.27 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 08 मई, 2017 को मजबूत होकर 64.22 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 05 मई, 2017 को यह 64.31 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-  

विवरण    

इकाई

08 मई, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 05.05.2017)

01.05.2017  के लिए  मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा (12 अप्रैल, 2017 से लेकर 26 अप्रैल, 2017 तक)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर प्रति बैरल)

             48.14            (47.85)  

52.36

(रुपये प्रति बैरल)

           3091.17        (3077.27)       

3374.60

विनिमय दर

(रुपये प्रति डॉलर)

            64.22             (64.31)

64.45

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत

वि.कासोटिया/आईपीएस/एम – 1303



(Release ID: 1489508) Visitor Counter : 55


Read this release in: English