पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 24.04.2017 को 50.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

Posted On: 25 APR 2017 10:27AM by PIB Delhi

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 24 अप्रैल, 2017 को 50.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 21 अप्रैल, 2017 को दर्ज कीमत 51.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 24 अप्रैल, 2017 को घटकर 3282.55 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 21 अप्रैल, 2017 को यह 3306.96 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 24 अप्रैल, 2017 को मजबूत होकर 64.48 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 21 अप्रैल, 2017 को यह 64.57 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण    

इकाई

24 अप्रैल2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 21.04.2017)

16.04.2017  के लिए  मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा (30 मार्च, 2017 से लेकर 11 अप्रैल, 2017 तक)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर प्रति बैरल)

                  50.91             (51.22)  

52.87

(रुपये प्रति बैरल)

                 3282.55        (3306.96)       

3423.86

विनिमय दर

(रुपये प्रति डॉलर)

                  64.48              (64.57)

64.76

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत

 ***

वीके/आईपीएस/एसके-1134



(Release ID: 1488548) Visitor Counter : 66


Read this release in: English