प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने वेनिस आर्ट बिएनाले में इंडिया पवेलियन को बेस्ट नेशनल पैवेलियन के लिए प्रतिष्ठित विजिटर्स लायन पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
25 NOV 2026 7:50PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वेनिस आर्ट बिएनाले में इंडिया पवेलियन को बेस्ट नेशनल पैवेलियन के लिए प्रतिष्ठित विजिटर्स लायन पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे भारत की कला और सांस्कृतिक जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;
“भारत की कला और सांस्कृतिक जगत के लिए गर्व का क्षण!
वेनिस आर्ट बिएनाले में इंडिया पवेलियन को बेस्ट नेशनल पैवेलियन के लिए प्रतिष्ठित विजिटर्स लायन पुरस्कार मिलना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।
हमारे कलाकार भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर कला जगत को नए दृष्टिकोण प्रदान कर रहे हैं।
यह उपलब्धि भारत के अधिक से अधिक युवाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने और रचनात्मकता के नए आयाम तलाशने के लिए प्रेरित करे।”
**********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2341557)
आगंतुक पटल : 22