कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय ने कोयला एवं लिग्नाइट खानों के लिए खनन योजना और खदान बंदी योजना तैयार करने संबंधी दिशानिर्देश, 2026 जारी किए
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2026 6:48PM by PIB Delhi
कोयला मंत्रालय ने 20 नवंबर 2026 को “कोयला एवं लिग्नाइट खानों के लिए खनन योजना और खदान बंदी योजना तैयार करने संबंधी दिशानिर्देश, 2026” जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश जारी होने की तिथि से 30 दिनों के बाद प्रभावी होंगे। ये दिशानिर्देश व्यवस्थित और वैज्ञानिक खनन योजना तथा खदान बंदी के लिए परिणाम-उन्मुख ढांचा प्रदान करते हैं। ये मौजूदा वैधानिक ढांचे के पूरक हैं और अन्य वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत शामिल अनुपालन आवश्यकताओं में दोहराव से बचाते हैं।
इन दिशानिर्देशों के तहत, जांच और अनुमोदन के विभिन्न चरणों में निर्धारित समय-सीमाएं रखी गई हैं, जिससे समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। खदान बंदी कार्यों के लिए एस्क्रो खाते से प्रतिपूर्ति की समय-सीमा दावा प्राप्त होने की तिथि से एक महीने तक कम कर दी गई है, साथ ही दावों की परीक्षण-जांच का प्रावधान भी है। इसके अतिरिक्त, एस्क्रो खाते से निकासी हेतु पांच-वर्षीय दावों के सत्यापन हेतु एजेंसियों का दायरा भी बढ़ाया गया है।
उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप, इन दिशानिर्देशों में भूमिगत कोयला गैसीकरण को एक खनन विधि के रूप में मान्यता दी गई है, और “भूमिगत गैसीकरण हेतु कोयला एवं लिग्नाइट ब्लॉकों/खानों के लिए खनन योजना तैयार करने और अनुमोदन संबंधी दिशानिर्देश, 2026” को इन दिशानिर्देशों का अभिन्न अंग बनाया गया है। परियोजना प्रस्तावकों को प्रचलित परिस्थितियों के अनुरूप अधिक लचीलापन भी बनाया गया है, जिससे खानों को शीघ्र संचालित किया जा सके।
इन दिशानिर्देशों से सरल, व्यावहारिक और समयबद्ध प्रक्रियाओं के माध्यम से व्यापार करने की सरलता में सुधार तथा खानों के शीघ्र संचालन में तेजी आने की अपेक्षा है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा को समर्थन देगा। यह स्थानीय समुदायों के हित में वैज्ञानिक खदान बंदी और पुनः उपयोग को बढ़ावा देते हुए एक स्पष्ट और केंद्रित नियामक ढांचा प्रदान करता है।
***
पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2340547)
आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English