सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
मैनुअल सीवर सफाई से रोबोटिक सैनिटेशन संचालन तक
नमस्ते प्रशिक्षण सुरक्षित और अधिक सम्मानजनक व्यावसायिक संक्रमण में सहायक
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2026 6:09PM by PIB Delhi
सफाईकर्मियों का जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई से यांत्रिक सफाई संचालन की ओर हो रहा संक्रमण उनके पेशेवर सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण और तकनीक तक पहुंच श्रमिकों को तकनीकी कौशल विकसित करने तथा सुरक्षित परिस्थितियों में सफाई कार्य करने में मदद कर सकती है।
मैसूरु, कर्नाटक के 41 वर्षीय अनुसूचित जाति के सफाईकर्मी राजा (नाम बदला गया) ने लगभग 15 वर्षों तक मैनुअल सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई का कार्य किया, जिसमें उन्हें लंबे समय तक खतरनाक अपशिष्ट के संपर्क में रहना पड़ा। मशीनरी और प्रशिक्षण तक अपर्याप्त पहुंच, साथ ही विषाक्त संपर्क से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं ने उनके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया। सीमित शिक्षा और परिवार की आय पर निर्भरता के कारण सुरक्षित कार्य की ओर बढ़ने के उनके लिए अवसर भी सीमित रहे।
यांत्रिक सैनिटेशन संचालन में रुचि रखने के कारण, उन्हें वर्ष 2026 में राष्ट्रीय यांत्रिक सैनिटेशन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य (नमस्ते) योजना के अंतर्गत व्यावसायिक सुरक्षा और यांत्रिक सैनिटेशन प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। वे 45 सफाईकर्मियों के एक बैच का हिस्सा थे। प्रशिक्षण में व्यावसायिक स्वास्थ्य खतरों, सुरक्षित कार्य प्रथाओं और बैंडिकूट रोबोटिक सैनिटेशन सिस्टम के संचालन को शामिल किया गया।

प्रशिक्षण के बाद, राजगोपाल अब बैंडिकूट रोबोटिक सैनिटेशन सिस्टम के ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो मैनुअल सीवर सफाई से मशीन-आधारित सैनिटेशन संचालन की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव है। उनकी नई भूमिका उन्हें खतरनाक अपशिष्ट के प्रत्यक्ष संपर्क को कम करते हुए, अधिक सुरक्षित और अधिक सम्मानजनक वातावरण में सैनिटेशन कार्य करने में सक्षम बनाने का काम किया है।
उनकी यात्रा दर्शाती है कि नमस्ते योजना के अंतर्गत व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण और यांत्रिक उपकरण सफाईकर्मियों को तकनीकी कौशल हासिल करने, कार्य परिस्थितियों में सुधार करने तथा सुरक्षित और सम्मानजनक आजीविका की ओर बढ़ने में कैसे सहायक हो सकते हैं।
***
पीके / केसी /आरटी / एमएम / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2340512)
आगंतुक पटल : 34