राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्ट्रपति का गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर संदेश

प्रविष्टि तिथि: 23 NOV 2026 6:42PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है :-

“गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन आध्यात्मिक साधना,त्याग,करुणा और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सदैव सत्य, न्याय और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखा। जब लोगों की आस्था पर संकट आया, तब उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका सर्वोच्च त्याग, आत्म गौरव और दूसरों के अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।

उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े होने,सभी धर्मों का सम्मान करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता रहेगा।

आइए,हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वतंत्रता,समानता और परस्पर सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लें”।

****

MJPS/SS/PRK


(रिलीज़ आईडी: 2340485) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English