रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना के जहाज ‘सह्याद्रि’ की वियतनाम के दा नांग बंदरगाह की यात्रा संपन्न

प्रविष्टि तिथि: 23 NOV 2026 4:56PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि ने सुदूर पूर्व में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत 20 से 22 नवंबर, 2026 तक वियतनाम के दा नांग बंदरगाह की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

आईएनएस सह्याद्रि ने इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों के बीच एक-दूसरे के जहाजों का दौरा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल रहे। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने के अवसर मिले।

भारत-वियतनाम समुद्री साझेदारी दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच निरंतर संपर्क और समुद्री सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आईएनएस सह्याद्रि की यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप, मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ समुद्री साझेदारी को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने के भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

 

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2340455) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu