प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    


प्रधानमंत्री ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का मुकाबला करने में अभिनव समाधानों को बढ़ावा देने के लिए अर्थशॉट पुरस्कार से जुड़ी कोशिशों की तारीफ की

उन्होंने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार साझा किये

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2026 9:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है।

प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सराहना की, जो महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए अभिनव समाधानों को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने भारतीय नवोन्मेषियों को मिली पहचान और वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में उनके योगदान की तारीफ की, जिसमें 17 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित अर्थशॉट पुरस्कार भी शामिल हैं।

इस बैठक ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर भी प्रदान किया, जिसमें रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, फिन-टेक और लोगों के आपसी संबंधों में सहयोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

****

पीके / केसी / आरटी / जेके / डीके                            


(रिलीज़ आईडी: 2338196) आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Malayalam