महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
एनसीपीसीआर ने रांची में 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया; आयोग की टीम 17 नवंबर को रांची का दौरा करेगी
प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2026 8:20PM by PIB Delhi
नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13(1)(j) के अंतर्गत मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिनमें झारखंड के रांची में 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज किए जाने की सूचना है।
आयोग ने 14 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची को नोटिस जारी कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
आयोग की एक टीम, जिसका नेतृत्व एनसीपीसीआर की रजिस्ट्रार डॉ. सुधा चौधरी करेंगी, मामले की जांच के लिए 17 नवंबर 2026 को रांची का दौरा करेगी।
****
आर सी
(रिलीज़ आईडी: 2337157)
आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English