प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2026 8:55AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रकृति को समर्पित इस पावन पर्व के दौरान दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि वे व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं और देशभर में उनके परिवार के सदस्यों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करें।
प्रधानमंत्री ने X पर साझा किया:
"उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।"
****
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2336735)
आगंतुक पटल : 25