आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा


आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग ने स्वच्छ शहर जोड़ी के परिणामों की घोषणा की

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट सहकर्मी शिक्षण, सहयोग और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए शहरों को सम्मानित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2026 9:24PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के सभी पुरस्कार विजेताओं को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

 

स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत 10 खंडों के 176 उप-संकेतकों के आधार पर 4,751 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का मूल्यांकन किया गया। देशभर के 3,000 से अधिक प्रशिक्षित क्षेत्रीय मूल्यांकनकर्ताओं ने सभी शहरी स्थानीय निकायों को शामिल करते हुए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण किया। इस प्रक्रिया में वास्तविक समय में जीपीएस आधारित निगरानी की सहायता ली गई। साक्ष्य प्रस्तुत करने से लेकर उनके सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी है तथा प्रत्येक चरण में इसकी गुणवत्ता की कड़ी जांच की गई।

इस वर्ष 7 श्रेणियों के तहत 60 राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई:

  • शीर्ष 3 स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे)
  • शीर्ष 3 स्वच्छ शहर (इस श्रेणी में स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत पुरस्कार प्राप्त करने वाले शहर शामिल नहीं हैं)
  • 5 जनसंख्या श्रेणियों में स्वच्छ शहर रैंक 1, 2 और 3
  • स्वच्छ नदी तटवर्ती शहर रैंक 1, 2 और 3
  • स्वच्छ तटीय शहर रैंक 1, 2 और 3
  • स्वच्छ हिमालयी शहर रैंक 1, 2 और 3
  • प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रथम स्वच्छ शहर

11 नवंबर, 2026 को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन शहर जोड़ियों की घोषणा की। यह स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) 2.0 के अंतर्गत शुरू किया गया एक प्रमुख सहकर्मी शिक्षण कार्यक्रम है।

स्वच्छ शहर जोड़ी पहल की शुरुआत 27 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने की थी। यह शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तरह की पहली मार्गदर्शन पहल है। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग के आधार पर 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 70 बेहतर प्रदर्शन करने वाले मार्गदर्शक शहरों और लगभग 191 सहयोगी शहरों को शामिल किया गया है। सितंबर 2025 में सोनीपत में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शक और सहयोगी शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

 

मंत्रालय द्वारा घोषित 191 शहर जोड़ियों में से प्रत्येक मार्गदर्शक शहर की केवल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली जोड़ी पर ही विचार किया गया।

स्वच्छ शहर जोड़ियों की सूची

स्वच्छ शहर जोड़ी पहल 'एक व्यक्ति-एक को सिखाए' के सिद्धांत को बढ़ावा देती है। यह भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित है, जिसमें ज्ञान, अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाया जाता है, ताकि सामूहिक रूप से शहरी उत्कृष्टता और स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

शीर्ष 3 पुरस्कार विजेता स्वच्छ शहर जोड़ियों की पहचान मार्गदर्शक और सहयोगी शहरों के संयुक्त कुल अंकों के आधार पर की गई है। यह कुल स्कोर स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत दोनों शहरों के संयुक्त प्रदर्शन और सहयोगात्मक प्रयासों को दर्शाता है। इसके माध्यम से मार्गदर्शन के परिणामों के साथ-साथ समग्र स्वच्छता और सेवा वितरण में हुए सुधारों को भी मान्यता दी गई है।

'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के शीर्ष 3 पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:

- स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 1: अहमदाबाद (10 लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी) और साणंद (20,000 से 50,000 जनसंख्या श्रेणी)।

- स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 2: इंदौर (10 लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी) और देपालपुर (20,000 से कम जनसंख्या श्रेणी)।

- स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 3: तिरुपति (50,000 से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी) और कुप्पम (20,000 से 50,000 जनसंख्या श्रेणी)।

 

योग्य मेंटर मेंटी शहर जोड़ों की सूची

 

क्रम संख्या

राज्य

मेंटर शहर

मेंटी सिटी

पुरस्कार/टिप्पणी

1

गुजरात

अहमदाबाद

सानंद

स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 1

2

मध्य प्रदेश

इंदौर

देपालपुर

स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 2

3

आंध्र प्रदेश

तिरुपति

कुप्पम

स्वच्छ शहर जोड़ी रैंक 3

4

आंध्र प्रदेश

गुंटूर

नुज़िविद

 

5

दिल्ली

नई दिल्ली (NDMC)

पलवल

 

6

मध्य प्रदेश

भोपाल

बेरासिया

 

7

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

रसूलाबाद_यू (NP)

 

8

ओडिशा

अस्का

ओडागांव

 

9

छत्तीसगढ़

रायपुर

बिरगांव (M)

 

10

छत्तीसगढ़

बिलासपुर

रतनपुर (NP)

 

11

ओडिशा

भुवनेश्वर

जोडा (M )

 

12

महाराष्ट्र

नवी मुंबई

कन्नड़

 

13

महाराष्ट्र

पंचगनी

बेसा-पिपला

 

14

छत्तीसगढ़

बिल्हा

कोटा (NP)

 

15

गोवा

पणजी

मड़गांव

 

16

महाराष्ट्र

देवलाली प्रवर

पेठ

 

17

उत्तर प्रदेश

नोएडा

बिठूर (NP)

 

18

आंध्र प्रदेश

राजमुंदरी

पीथापुरम

 

19

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर

बैकुंठपुर (M)

 

20

तेलंगाना

ग्रेटर हैदराबाद

मंथनी

 

21

छत्तीसगढ़

पाटन

गुरुर (NP)

 

22

महाराष्ट्र

मीरा-भायंदर

देगलुर

 

23

मध्य प्रदेश

ग्वालियर

डबरा

 

24

छत्तीसगढ़

कुम्हारी

अहिवारा (NP)

 

25

केरल

 

चित्तूर-

 

26

गुजरात

मट्टनूर (M)

थाथमंगलम

 

27

आंध्र प्रदेश

सूरत

मांडवी

 

28

जम्मू और कश्मीर

विजयवाड़ा

चिंतलापुडी

 

29

महाराष्ट्र

जम्मू

चरार-ए-शरीफ (MC)

 

30

ओडिशा

पिंपरी चिंचवाड़

लखंदूर

 

31

हरियाणा

चिकिति

नीलागिरी (NAC)

 

32

कर्नाटक

करनाल

इस्माइलाबाद

 

33

गोवा

मैसूर

रायचूर (CMC)

 

34

झारखंड

संकेलिम

बिचोलिम

 

35

महाराष्ट्र

जमशेदपुर

गिरिडीह

 

36

हरियाणा

पनहाला

महालंग श्रीपुर

 

37

गुजरात

सोनीपत

होडल

 

38

गुजरात

गांधीनगर

जामजोधपुर

 

39

DD और DNH

वडोदरा

सिहोर

 

 

जोड़ी रैंक

राज्य

मेंटर सिंटी

मेंटी सिटी

पुरस्कार/टिप्पणी

40

बिहार

पटना

चनपटिया

 

41

महाराष्ट्र

वीटा

तुलजापुर

 

42

महाराष्ट्र

करहाद

संग्रामपुर

 

43

महाराष्ट्र

सासवद

देवनी

 

44

उत्तराखंड

लालकुआं

रामपुर

 

45

असम

गुवाहाटी

मारीगांव MB

 

46

महाराष्ट्र

लोनावला

कंदरी (कन्हान)

 

47

त्रिपुरा

खोवाई (NP)

रानीरबाजार (NP)

 

48

उत्तर प्रदेश

आगरा

रानिया (NP)

 

49

हिमाचल प्रदेश

थियोग (M CL)

कंदाघाट

 

50

तमिलनाडु

नमक्कल

किलमपडी

 

51

छत्तीसगढ़

बिश्रामपुर(NP)

जरही (NP)

 

52

कर्नाटक

दावणगेरे

हिरेकेरुर (TP)

 

53

मणिपुर

जिरीबाम

एंड्रो नगर

 

54

झारखंड

बुंडू

फुसरो

 

55

सिक्किम

मंगन

रंगपो

 

56

लद्दाख

कारगिल

लेह

 

57

पुडुचेरी

ओलगरेट-ओझुकराई

कराईकल

 

58

मिजोरम

लुंगलेई

लौंगतलाई

 

59

अरुणाचल प्रदेश

जयरामपुर

याचुली

 

60

मेघालय

शिलांग

रेसुबेलपारा

 

61

नागालैंड

जालुकी (TC)

अबोई टाउन काउंसिल

 

62

मध्य प्रदेश

देवास

सोनकच्छ

जोड़ी पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि मेंटी को मंत्रालय द्वारा दी गई लिस्ट में से नहीं चुना गया था।

63

मध्य प्रदेश

उज्जैन

उन्हेल

64

चंडीगढ़

चंडीगढ़

पंचकूला

65

राजस्थान

जयपुर

बगरू (M)

66

पंजाब

बठिंडा

रमन

67

मध्य प्रदेश

शाहगंज

बाड़ी

68

मध्य प्रदेश

बुदनी

रेहटी

69

असम

नॉर्थ लखीमपुर

नारायणपुर MB

70

राजस्थान

डूंगरपुर

सगवाड़ा (M)

******

पीके/ केसी/ आरटी/ वीएस /डीके

 


(रिलीज़ आईडी: 2336097) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English