संचार मंत्रालय
ट्राई ने महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
05 NOV 2026 5:40PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसका उद्देश्य सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों पर टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है। फिर इसे उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है ताकि टीएसपी अपनी सेवाओं में सुधार करें।
इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग वाले परिवेशों में, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के जमीनी स्तर के प्रदर्शन को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह की ड्राइव टेस्टिंग में, सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। इसमें कई एडवांस्ड टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और एडवांस्ड सॉफ़्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके इन सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से, महाराष्ट्र (लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र) के रत्नागिरी जिले में 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 के बीच ड्राइव टेस्ट कराए। इनमें शहर में 346.1 किमी की सिटी ड्राइव, 11 हॉटस्पॉट लोकेशन, 7.6 किमी का वॉक टेस्ट और राजमार्ग पर 131.8 किमी की ड्राइव शामिल थी। ये टेस्ट ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु की देख-रेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दौरान उस दिन और समय पर संबंधित क्षेत्रों या मार्गों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार, निम्नांकित मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूट का एक सारांश प्रस्तुत करता है, जिसमें सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं:-
प्रमुख मापदंडों का आकलन
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल शक्ति से कम देखने को मिली।
- वॉइस सर्विसेज: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान कितनी कॉल साइलेंस इंस्टेंस हुईं।
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।
रत्नागिरी जिले में प्रमुख मापदंडों के अनुसार समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को संक्षेप में नीचे दिया गया है:-
1. रत्नागिरी जिला
- ) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 5692/33673, बीएसएनएल के लिए 1484/40900, आरजेआईएल के लिए 1184/42801 और वीआईएल के लिए 4823/38305 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- ) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 15/301, बीएसएनएल के लिए 32/338, आरजेआईएल के लिए 10/387 और वीआईएल के लिए 12/339 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- ) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से > 3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 15/282, बीएसएनएल के लिए 11/310, आरजेआईएल के लिए 23/355 और वीआईएल के लिए 6/306 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 113.81 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.42 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 17.46 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.62 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 134.77 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 38.93 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुई कॉल और कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।
2. हाईवे ड्राइव– रत्नागिरी से कोल्हापुर
- ) कवरेज गैप- ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति की जांच की गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या, एयरटेल के लिए 333/11280, बीएसएनएल के लिए 381/11135, आरजेआईएल के लिए 100/11954 और वीआईएल के लिए 185/11656 रही। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
ख) ड्रॉप हुई कॉल- सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए यह 6/56, बीएसएनएल के लिए 14/57, आरजेआईएल के लिए 2/59 और वीआईएल के लिए 7/62 रही। ड्रॉप कॉल वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस- कुल स्थापित कॉलों में से >3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी जाने वाली कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 3/55, बीएसएनएल के लिए 1/59, आरजेआईएल के लिए 6/62 और वीआईएल के लिए 1/61 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 124.67 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.77 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 269.13 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 53.05 Mbps देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड स्पीड, एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 19.77 Mbps, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.57 Mbps, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 12.27 Mbps और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 14.17 Mbps देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुई कॉल और कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है:-
क) शहर - सिटी ड्राइव में कवर किए गए क्षेत्र देवले, कोसुंब, नवाडी, कुरधुंडा, हथखंबा, मिर्जोल, जकादेवी, जयगढ़, उंडी, गणपतिपुले, बसानी, तिलक अली, भट्ये, पूर्णगढ़, आदिवरे, राजापुर, दासुर, सतावली, लांजा, पुनास और नाचणे आदि हैं।
ख) राजमार्ग- तेली आली, कारवांचिवाड़ी, नाणीज, कोंडगांव, अंबा, मलकापुर, बंबावडे और केरले आदि
ग) हॉटस्पॉट- स्थिर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को जानने के लिए, कवर किए गए हॉटस्पॉट स्थान- भट्ये बीच, जिला कलेक्टर कार्यालय (रत्नागिरी), लांजा एसटी बस स्टैंड/ मेन टाउन सेंटर, राजापुर सरकारी अस्पताल, राजापुर एसटी बस स्टैंड, रत्नादुर्ग किला/भगवती किला, रत्नागिरी मछली बाजार और मछुआरा डॉकिंग स्टेशन, रत्नागिरी एसटी बस स्टैंड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय (रत्नागिरी), थीबा पॉइंट, और जिला परिषद (रत्नागिरी) है।
घ) वॉक टेस्ट - 08 और 11 सितंबर 2026 को गणपतिपुले बीच, राजापुर मार्केट एरिया, रत्नागिरी मेन मार्केट और रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर वॉक टेस्ट किए गए।
आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उनके स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए साझा किया गया है। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.bengaluru@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है, या ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
****
पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2333335)
आगंतुक पटल : 35