विधि एवं न्याय मंत्रालय
विधायी विभाग ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 'विशेष अभियान 6' के तहत कार्यालय की साफ-सफाई एवं लंबित मामलों की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 8:20PM by PIB Delhi
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित मामलों में कमी लाने के लिए 'विशेष अभियान 6' के तहत अपने कार्यालयों की समीक्षा की।
विधायी विभाग ने 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 की चौथी मंजिल पर अपने विभिन्न अनुभागों, कार्यालय कक्षों एवं स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 'विशेष अभियान 6' के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना तथा लंबित कार्यों को कम करना है।
इस समीक्षा का नेतृत्व संयुक्त सचिव एवं विधायी परामर्शदाता तथा नोडल अधिकारी श्री जी. पानमेई ने किया, जिसमें अवर सचिव श्रीमती रचना और प्रशासन-II अनुभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।
समीक्षा के दौरान, श्री पानमेई ने कार्यालय परिसर और सामान्य सुविधाओं की साफ-सफाई एवं रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी अनुभाग अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उनके संबंधित अनुभाग और कमरे साफ-सुथरे एवं व्यवस्थित रहें तथा उनमें कोई भी अनावश्यक या बेकार का सामान न पड़ा हुआ हो।
समीक्षा में एक साफ-सुथरे, स्वच्छ एवं काम के अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी, नियमित निगरानी एवं सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया गया। इस पहल ने 'विशेष अभियान 6' के उद्देश्यों के प्रति, तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता, कार्यकुशलता एवं अनुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति विधायी विभाग की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।






***
पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2327683)
आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English