प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर मनीषा रामदास को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 6:38PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिला सिंगल्स एसयू-5 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में आज कांस्य पदक जीतने पर मनीषा रामदास को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि लगातार दूसरे संस्करण में कांस्य पदक जीतना खेल के प्रति उनकी निरंतरता और प्रतिबद्धता दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके प्रयास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना वास्तव में सराहनीय हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में मनीषा और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा:
"मनीषा रामदास ने एशियाई पैरा खेलों में एक और पदक जीता!
एशियाई पैरा खेल 2026 में महिला सिंगल्स एसयू-5 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनीषा को बधाई! लगातार दूसरे संस्करण में कांस्य पदक जीतना खेल के प्रति उनकी निरंतरता और प्रतिबद्धता दर्शाता है। उनके प्रयास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना वास्तव में सराहनीय हैं। आने वाले वर्षों में मनीषा और भी बड़ी सफलताएं हासिल करें: प्रधानमंत्री @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2326861)
आगंतुक पटल : 43