सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया


मंत्रालय के सचिव ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें 'नशा मुक्त भारत' की शपथ दिलाई; 'नशा मुक्त भारत' बनाने में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 9:25PM by PIB Delhi

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सहयोग से आज सोलन के वर्टेक्स इंस्टीट्यूट में 'नशा मुक्त भारत अभियान' (एनएमबीए) के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्टेक्स इंस्टीट्यूट भारत सरकार के  नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) शिमला का अधिकृत पार्टनर है।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर सोलन के अतिरिक्त जिला आयुक्त श्री दिव्यांशु सिंघल, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उप-निदेशक (एससीडीपी) श्री केशव नंद गौतम और सोलन के जिला कल्याण अधिकारी श्री विवेक अरोड़ा भी मौजूद थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261002212558_a2fb4b.jpg 

इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे नतीजों के बारे में जागरूक करना और एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज बनाने की सामूहिक कोशिश में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता श्री सुधांश पंत (आईएएस) की वर्टेक्स इंस्टीट्यूट में पीएम-एजेएवाई के तहत कंप्यूटर एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ संवाद करना थी।

संवाद के दौरान सचिव ने छात्रों को इंडस्ट्री के लिए जरूरी कौशल हासिल करने, डिजिटल क्षमताएं मजबूत करने और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में उभरती हुई तकनीक का असरदार ढंग से इस्तेमाल करने पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को आधुनिक कौशल से सुसज्जित करने और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261002212606_6bde0e.jpg

श्री पंत ने बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने नौकरी दिलाने वाले और स्किल-बेस्ड आईटी प्रोग्राम उपलब्ध कराने में वर्टेक्स इंस्टीट्यूट की कोशिशों की सराहना की। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई टेक्नोलॉजी के कोर्स भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं की रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने और स्किल इकोसिस्टम को मजबूत करने में ऐसी पहलों की भूमिका को भी सराहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261002212616_e6c7b2.jpg

इस कार्यक्रम में 'नशा मुक्त भारत' संकल्प समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान श्री पंत ने प्रतिभागी छात्रों को शपथ दिलाई। छात्रों ने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261002212624_b5c607.jpg

इस कार्यक्रम ने जागरूकता को व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी में बदलने के महत्व को फिर से रेखांकित किया। खासकर युवाओं के बीच जो 'नशा मुक्त भारत' पहल की दीर्घकालिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261002212631_293ae8.jpg

छात्रों को शामिल करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव व जागरूकता का संदेश मजबूत करने के लिए कई तरह की शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पेंटिंग, स्लोगन लिखना, वाद-विवाद, भाषण और 'नशा मुक्त भारत' की परिकल्पना पर आधारित एक लघु नाटक शामिल थे।

कार्यक्रम में लगभग 96 छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261002212640_5ba06e.jpg

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए, जिनमें स्वस्थ जीवन-शैली, जिम्मेदारी से फैसले लेने और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के महत्व का संदेश दिया गया। छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने परिवारों और समाज तक बचाव और जागरूकता का संदेश पहुंचाने में युवाओं की अहम भूमिका को दर्शाया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सोलन के जिला कल्याण कार्यालय के श्री रोहन और श्री ओम प्रकाश के साथ एनआईईएलआईटी शिमला की श्रीमती मीनाक्षी और श्री दिलीप ने इस जागरूकता अभियान को अपना सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम को वर्टेक्स इंस्टीट्यूट की टीम का सहयोग मिला, जिसमें श्री सुभाष अत्री, श्री शशि भास्कर, श्रीमती मनीषा अत्री, सुश्री नेहा कमल, श्री कुलदीप कश्यप, सुश्री स्मृति, सुश्री ज्योति, श्री रोहित तोमर, सुश्री निधिका, श्री गौरव और संस्थान के अन्य सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम का समापन इस बात की पुष्टि के साथ हुआ कि निरंतर जागरूकता, युवाओं की भागीदारी, सामुदायिक हिस्सेदारी और संस्थाओं के बीच आपसी तालमेल नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

छात्रों और संबंधित लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने युवाओं के बीच बचाव संबंधी जागरूकता को मजबूत करने और जिम्मेदार, स्वस्थ व नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। इसका मकसद नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाना और ड्रग्स की लत को रोकने के प्रयासों को मजबूत करना है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एनएमबीए के लिए नोडल विभाग है, जो जागरूकता बढ़ाने, बचाव के लिए शिक्षित करने, युवाओं और समाज की भागीदारी, इलाज, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में फिर से शामिल करने पर जोर देता है।

यह अभियान एक व्यापक और भागीदारीपूर्ण दृष्टिकोण अपनाता है, जिसमें सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सिविल सोसायटी संगठनों, समूहों और अन्य हितधारकों को शामिल किया जाता है।

सोलन के वर्टेक्स इंस्टीट्यूट में आयोजित युवा केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम जागरूक समाज के निर्माण और नशा मुक्त भारत की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

*****

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2318558) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu