ग्रामीण विकास मंत्रालय
भूमि संसाधन विभाग ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान चलाया
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2026 7:45PM by PIB Delhi
स्वच्छता ही सेवा पहल के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने आज नई दिल्ली में स्कोप कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक सार्वजनिक पार्क में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक शामिल हुए। उन्होंने सार्वजनिक स्थल की सफाई की, कचरा एकत्र कर उसका निपटान किया और स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने में योगदान दिया।
इस पहल ने स्वच्छता ही सेवा की भावना को मजबूत किया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सामूहिक प्रयास और साझा जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया।




*******
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2317960)
आगंतुक पटल : 47