रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान की तैयारियों में उर्वरक विभाग ने तेजी लाई


उर्वरक विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के लिए विस्तृत एक्शन प्लान (Action Plan) किया तैयार

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 6:25PM by PIB Delhi

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के सफल आयोजन के लिए उर्वरक विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयों में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता के प्रति स्वैच्छिक भागीदारी और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अभियान में स्वच्छता के लिए स्थायी व्यवहार परिवर्तन तथा नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

श्री रजत कुमार मिश्र (सचिव) उर्वरक विभाग, ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सफाई अभियान की शुरुआत करने तथा इस दौरान आयोजित होने वाली  विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उर्वरक विभाग ने तैयार किया विस्तृत एक्शन प्लान (Action Plan)

स्वच्छता ही सेवा 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उर्वरक विभाग ने 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों को शामिल करते हुए विस्तृत एक्शन प्लान (Action Plan) तैयार किया गया है।

 

उर्वरक विभाग का स्वच्छता ही सेवा 2026 एक्शन प्लान (Action Plan)

क्र. सं.

दिनांक

प्रस्तावित गतिविधियां

1

17.09.2026

स्वच्छता ही सेवा 2026 से संबंधित बैनर/पोस्टर प्रदर्शित करना तथा विभाग के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार एवं मीडिया कवरेज।

2

18.09.2026

(i) “कचरा मुक्त भारत" (Garbage Free India) पहल के तहत स्क्रैप एवं अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान एवं पृथक्करण।
(ii) पीएसयू (PSUs) में स्वच्छता लक्षित इकाइयाँ (Cleanliness Target Units) की पहचान तथा सफाई मित्र सुरक्षा शिविर (Safai Mitra Suraksha Shivirs), स्वच्छ सार्वजनिक स्थान (Clean Public Spaces), स्वच्छ हरित उत्सव (Clean Green Utsav) आदि की योजना।

3

21.09.2026

(i) उर्वरक विभाग एवं एफआईसीसी (FICC) में स्पेस एवं रिकॉर्ड रूम का प्रबंधन।
(ii) पंखे, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य कार्यालय उपकरणों की सफाई।

4

22.09.2026

सभी उर्वरक पीएसयू (PSUs) एवं एफआईसीसी (FICC) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा 2026 के एक्शन प्लान (Action Plan) के संबंध में बैठक।

5

23.09.2026

वरिष्ठ अधिकारियों एवं Coordination/Admin Teams द्वारा उर्वरक विभाग एवं एफआईसीसी (FICC)  में स्वच्छता गतिविधियों की निगरानी।

6

24.09.2026

पीएमओ संदर्भ (PMO References), माननीय सांसदों/मंत्रियों से संबंधित संदर्भ, राज्य सरकारों के संदर्भ, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), संसदीय आश्वासन (Parliamentary Assurances) आदि लंबित संदर्भों का निस्तारण।

7

25.09.2026

पीएमओ संदर्भ (PMO References), माननीय सांसदों/मंत्रियों से संबंधित संदर्भ, राज्य सरकारों के संदर्भ, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), संसदीय आश्वासन (Parliamentary Assurances) आदि लंबित संदर्भों का निस्तारण।

8

28.09.2026

एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) एवं ई-वेस्ट (e-Waste) जागरूकता पर क्विज प्रतियोगिता।

9

29.09.2026 एवं 30.09.2026

रिकॉर्ड संरक्षण अनुसूची (Record Retention Schedule) के अनुसार ई-फाइल्स  (e-Files) एवं पुरानी भौतिक फाइलों की समीक्षा, रिकॉर्डिंग एवं वीड-आउट (weed-out)।

10

30.09.2026

ई-फाइल्स  (e-Files) एवं इलेक्ट्रॉनिक रसीद (e-Receipts) को Close/Park करना, डिजिटल आधिकारिक रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना तथा ई-मेल प्रबंधन।

11

01.10.2026

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत शास्त्री भवन परिसर में एक घंटे की स्वैच्छिक स्वच्छता सेवा/श्रमदान।

 

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत एक घंटे की स्वैच्छिक स्वच्छता सेवा/श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। उर्वरक विभाग द्वारा शास्त्री भवन परिसर में श्रमदान गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

सचिव (उर्वरक) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस राष्ट्रव्यापी श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया।

उर्वरक विभाग का यह Action Plan स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के निस्तारण, ई-वेस्ट (e-Waste) एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रति जागरूकता तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर केंद्रित है।

****

नीरज कुमार भट्ट/अमित


(रिलीज़ आईडी: 2311553) आगंतुक पटल : 99