रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग
azadi ka amrit mahotsav

उर्वरक विभाग में ‘हिन्दी पखवाड़ा-2026’ का आयोजन; सरकारी कामकाज में राजभाषा के प्रयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2026 6:07PM by PIB Delhi

 रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत उर्वरक विभाग, भारत सरकार द्वारा 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक 'हिन्दी पखवाड़ा-2026' का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देना और अधिकारियों व कर्मचारियों में इसके प्रचार-प्रसार के प्रति उत्साह जगाना है। गत् वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन संयुक्त सचिव, श्री अनुराग रोहतगी के मार्गदर्शन में होगा।

हिन्दी पखवाड़े के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के साथ-साथ प्रोत्साहन पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

 

पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताएं:

  • 1 सितंबर: हिन्दी निबंध लेखन
  • 2 सितंबर: हिन्दी टंकण (टाइपिंग)
  • 3 सितंबर: हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन
  • 7 सितंबर: काव्य पाठ (स्व-रचित)
  • 8 सितंबर: हिन्दी आशुभाषण
  • 9 एवं 10 सितंबर: सामान्य हिन्दी ज्ञान और श्रुतलेखन
  • 11 सितंबर: राजभाषा प्रश्नोत्तरी

 

उल्लेखनीय है कि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय 14-15 सितंबर, 2026 को सिडको एग्जिबिशन सेंटर, वाशी, नवी मुंबई में 'हिन्दी दिवस' तथा 'छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' का संयुक्त आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री करेंगे।

उर्वरक विभाग अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राजभाषा हिन्दी के प्रसार में योगदान देने का आह्वान करता है।

***

नीरज कुमार भट्ट/अमित/शत्रुघ्न प्रसाद

cmc.gertilizers[at]gmail[dot]com

 


(रिलीज़ आईडी: 2305111) आगंतुक पटल : 148