गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया


टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो उनके परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डालता है

मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों को आजीवन निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है

 यह दूरदर्शी पहल, जिसे कई विकसित देश भी अभी लागू करने के लिए प्रयासरत हैं, मोदी सरकार की ‘सेवा, संवेदना और सुरक्षा’ के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्धता का प्रमाण है

प्रविष्टि तिथि: 28 AUG 2026 4:19PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा, “आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो उनके परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डालता है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों को आजीवन निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है। यह दूरदर्शी पहल, जिसे कई विकसित देश भी अभी लागू करने के लिए प्रयासरत हैं, मोदी सरकार की ‘सेवा, संवेदना और सुरक्षा’ के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्धता का प्रमाण है।”

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सभी बच्चियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री अमित शाह के संवेदनशील नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में 0 से 18 वर्ष की आयु के टाइप-1 जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को मोदी सरकार की दूरदर्शी पहल का लाभ सुनिश्चित किया गया है। इसी दिशा में इन बच्चियों सहित गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर आवश्यक इंसुलिन उपलब्ध करवाने के लिए “स्क्रीनिंग – निदान – इंसुलिन/उपचार – मॉनिटरिंग – फॉलोअप” की एकीकृत व्यवस्था स्थापित की गई है।

इस अवसर पर श्री अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार के लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का मूलमंत्र है। बेटी का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, तभी परिवार और समाज का भविष्य सुरक्षित होगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेटियों को निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराने की यह पहल ‘बेटी की रक्षा और बेटी के स्वास्थ्य’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।”

*****

आरके/आरआर/पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2304240) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English